Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

5जी स्मार्टफोन के बेहतर अनुभव को लेकर दुविधा में उपभोक्ता : रिपोर्ट

May 7, 2023

5जी स्मार्टफोन के बेहतर अनुभव को लेकर दुविधा में उपभोक्ता : रिपोर्ट
नई दिल्ली:  भारत में अब कई 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी दुविधा एक ऐसे स्मार्टफोन की पहचान करना है जो सबसे अच्छा 5जी अनुभव प्रदान कर सके।एक संदर्भ के रूप में देखने के लिए पहले से कोई 5जी यूज केस नहीं होने के चलते उपभोक्ता सबसे अच्छे स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो सीमलेस कनेक्टिविटी, ब्लैंकेट कवरेज और एंडलेस कैपेबिलिटीज की पेशकश कर सके।
टेकहार्क के मुख्य विेषक और संस्थापक फैसल कावूसा ने कहा, उपभोक्ता वर्तमान में अपने लिए बेस्ट 5जी डिवाइस खोजने के बारे में चिंतित हैं। चूंकि इसके लिए कोई एप्लिकेशन या यूज केस नहीं है, वे अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर्स को देख रहे हैं जैसे कि डिवाइस हर लोकेशन्स पर काम करने में सक्षम हो और ऑपरेटर सबसे अच्छा नेटवर्क दे।
तीसरा महत्वपूर्ण फैक्टर प्रमुख कॉन्फिगरेशन ऐसा हो जो 5जी युग में महत्वपूर्ण है।कावूसा ने कहा, 4जी के विपरीत जहां वीडियो स्ट्रीमिंग लोगों के लिए एक डिवाइस की गुणवत्ता को समझने के लिए एक एसिड टेस्ट बन गई है, हमारे पास अभी भी 5जी में ऐसा कुछ नहीं है।मूल्य निर्धारण ठीक प्रतीत होता है, केवल 13 प्रतिशत यूजर्स अपने पसंदीदा प्राइस जोन में 5जी स्मार्टफोन नहीं ढूंढ पा रहे हैं।गौरतलब है कि 57 फीसदी उत्तरदाताओं की योजना इसी कैलेंडर वर्ष में ही 5जी स्मार्टफोन खरीदने की है।उत्तरदाताओं के अधिकांश (72 प्रतिशत) अगले कुछ वर्षों में 10,000 रुपये से 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में 5जी स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं।रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, यह स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा बदलाव है, जहां पहले की प्रवृत्ति के मुकाबले अब अधिकतम अवसर मिडिल सेगमेंट में है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें