Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली धरने पर बैठी विनेश फोगाट के समर्थन में उतरा ससुराल पक्ष

May 7, 2023

दिल्ली धरने पर बैठी विनेश फोगाट के समर्थन में उतरा ससुराल पक्ष

दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में अब खुलकर लोग सामने आने लगे हैं ऐसे में खिलाड़ी विनेश फोगाट की ससुराल जुलाना खंड के गढ़वाली गांव में भी एक पंचायत का आयोजन किया गया । जिसमें निर्णय लिया गया कि गांव की बहू के सम्मान के लिए पूरा गांव उसका समर्थन करता है । तथा खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए और गांव की बहू के मान के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर कुछ करेंगे । गांव की महिला सरपंच ने कहा कि उनके गांव की बहू है और वह आज अपने हक के लिए धरने पर बैठी है ऐसे में हम सभी महिलाओं का फर्ज है कि उसका समर्थन करें। और दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर बच्चों सहित बैठेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें