Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम विकास के लिए करेंगे काम, विपक्ष में जनता बनेगी आवाज: रचना शर्मा

May 7, 2023

हम विकास के लिए करेंगे काम, विपक्ष में जनता बनेगी आवाज: रचना शर्मा

शिमला (राजीव भनोट) : शिमला नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 9 चेहरे ही पार्टी की लाज को बचा पाए हैं। ऐसे में पार्टी लगातार 3 चुनाव हारी है और जिस प्रकार से नगर निगम के चुनाव को पार्टी हारी इसमें दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव में मतदाता को सरकार द्वारा प्रभावित करने, ईवीएम बदलने, मतदाता अधिक संख्या में बनाने को लेकर के आरोप भी लगा रहे है और यह साफ कह रहै है कि यह सही माइंडेड नहीं है कांग्रेस को, ऐसे भी अब जब चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी 11 साल बाद कांग्रेस ने वापसी कर ली है।

भारतीय जनता पार्टी नगर निगम को फिर से दोहरा नहीं पाई है तो जो पार्षद जीत करके आए हैं उनके कंधों पर अब अधिक जिम्मेदारी होगी ।शिमला की आवाज उठाने की, जो पार्षद जीत कर आए हैं वह क्या सोचते हैं ऐसे ही कसुम्पटी वार्ड 27 से भारतीय जनता पार्टी के लिए चमत्कार करते हुए बड़े मार्जन से सीट को जीतने वाली प्रत्याशी रचना झीना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वास्तव में जितने काम करवाएं, उतने काम कभी नहीं हो सकते, 65 करोड रुपए शिमला के विकास पर खर्च किए हैं, अनेक ऐतिहासिक काम हो रहे हैं ,इस बात को जनता भी मानती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सरकार का प्रभाव नतीजों पर पड़ा है और पार्टी हाईकमान इस पर अपनी बात रख रहा है।

उन्होंने कि पार्टी हाईकमान ने मुझ पर भरोसा जताया व कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमने सीट जीती है ,अब हमारा एजेंडा विकास है सामाजिक विषयों पर जागरूकता करना है, नशे पर प्रहार करेंगे, मेडीकल कैम्प लगाएंगे, विकास की बात करेंगे, विकास को आगे बढ़ाएंगे और जनता की दुख तकलीफ को कम करेंगे ,कसुम्पटी को आदर्श वार्ड बनाएगे। वार्ड का हक़ नगर निगम से लेकर रहेंगे। जनता की जरूरत व राय से विकास के कार्य करेंगे। रचना शर्मा ने कहा कि अभी भी अनेक ऐसे कार्य हैं जो किए जाने हैं, इसके लिए समय तय कर दिया जाएगा, नगर निगम में बजट इन कार्यों को मिले और जनता को राहत मिले इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालय बने, सरकारी योजनाओं का लाभ के निवासियों को मिले, सड़कें एंबुलेंस योग्य बने, अनेक मसले हैं जिन पर काम करने की जरूरत है।

रचना शर्मा ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के सभी जीते हुए उम्मीदवार जनता की आवाज बनेंगे ,जनता का पक्ष रखेंगे ,विपक्ष की भूमिका को कर्मठता के साथ निभाएंगे ।उन्होंने कहा कि नगर निगम में कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि बहुमत चाहे कांग्रेस के पास है लेकिन जनता देख रही है कि कौन क्या करेगा? उन्होंने कहा कि हमें जनता के प्रति जवाबदेह होना है और विकास आगे बढ़े यही एजेंडा होगा .उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व शिमला में मजबूत है, हम पार्टी के नेतृत्व का विशेष मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ेंगे, जहां विकास के मुद्दों की बात होगी वहां सहयोग भी करेंगे, जहां तानाशाही आएगी वहां लड़ाई भी लड़ेंगे और जहां हक देने में आनाकानी होगी वहां संघर्ष भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम 9 जरूर हैं लेकिन हमारी आवाज बहुमत से ज्यादा होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें