Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान धारीवाल टैंकर जलापूर्ति नये कोटा शहर को टैंकरों से जलापूर्ति से मिलेगा छुटकारा

May 8, 2023

राजस्थान धारीवाल टैंकर जलापूर्ति नये कोटा शहर को टैंकरों से जलापूर्ति से मिलेगा छुटकारा

राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा शहर को बेहतर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दोनों मेगा प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। जल्द ही शहरवासियों को बेहतर पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।धारीवाल ने रविवार को.हाथ से हाथ जोड़ा यात्र. के दौरान कहा कि कोटा में श्रीनाथपुरम क्षेत्र में विकसित किए गए 50 एमएलडी एवं सकतपुरा में 70 एमएलडी का प्लांट पूरे हो चुके है। इसके साथ ही पेयजल की आपूर्ति के लिए निर्मित की गई 11 टंकियों में से 8 से पानी की आपूर्ति का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। जल्द ही 5 टंकिया भी जल्द ही पूर्ण होने जा रही है और इससे भी नये कोटा शहर की हज़ारों लोगों की आबादी वाली कई कॉलोनियों में पेयजल की सुचारु आपूर्ति शुरु हो जाएगी।

परियोजना पूर्ण होने पर श्री धारीवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब कोटा शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल की सुचारु आपूर्ति से शहर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पुराने शहर का अधिकांश इलाका जहां पेयजल की किल्लत थी,वहां अब पूर्ण दबाव के साथ में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा,वहीं नए कोटा की कई कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल की दबाव के साथ 15 दिन में पेयजल की सुचारु आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी। धारीवाल ने एक वक्तव्य में कहा है कि अब नये कोटा शहर की विभिन्न कॉलोनीवासियों को टैंकर के पानी से छुटकारा मिलेगा।

बरसों से क्षेत्रवासी टैंकर पर निर्भर थे लेकिन हमने पेयजल की परियोजनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण कर लिया है। राजीव नगर समेत अन्य कॉलोनियों जहां बड़ी संख्या में हॉस्टल हैं। उन क्षेत्रों में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि वे लगातार परियोजनाओं की निगरानी करते हुए अधिकारियों से प्रगति जानकारी ले रहे है। अब यह काम लगभग पूरे हो चुके हैं। करीब 4 लाख से अधिक लोगों को इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने और अकेलगढ़ में अलग से पेयजल आपूर्ति और उत्पादन के मद्देनजर करवाए गए कार्यों की सुविधा का लाभ मिलेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें