Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Peru में सोने की खदान में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत

May 8, 2023

Peru में सोने की खदान में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत

लीमाः दक्षिणी पेरू में सोने की एक खदान में भीषण आग लगने से रात्रि पाली के दौरान वहां काम कर रहे कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। खदान कंपनी यानाक्विहुआ ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के बाद कुल 175 मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बयान में कहा गया है कि जान गंवाने वाले 27 मजदूर एक ठेकेदार के लिए काम करते थे, जो खनन प्रक्रिया का प्रशिक्षण देता है।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि सतह से लगभग 100 मीटर नीचे स्थित खदान के एक हिस्से में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट हुआ। लोक मंत्रालय ने कहा है कि जांचकर्ता घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें