Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत से हजारों की संख्या में महिलाए शिक्षा एवं नौकरी के लिए प्रतिदिन दिल्ली तक का सफर तय करती

May 8, 2023

सोनीपत से हजारों की संख्या में महिलाए शिक्षा एवं नौकरी के लिए प्रतिदिन दिल्ली तक का सफर तय करती

सोनीपत: देश की राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत से हजारों की संख्या में महिलाए शिक्षा एवं नौकरी के लिए प्रतिदिन दिल्ली तक का सफर तय करती हैं। पिछले लंबे समय से महिला स्पेशल ट्रेन बंद पड़ी हुई थी जिसे सोनीपत सांसद रमेश कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू करवाया है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री कविता जैन एवं बधासटे ई विधायक मोहनलाल बडोली भी मौजूद थे। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि रेलयात्रियों विशेष रूप से महिला रेलयात्रियों की मांग पर उन्होंने प्रयास कर पुन: महिला स्पेशल ट्रेन सोनीपत के लिए शुरू करवाई है।

दैनिक यात्रियों एवं सोनीपत की जनता की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से बंद पड़ी महिला स्पेशल ट्रेन को आज फिर से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन पानीपत से होते हुए दिल्ली की ओर गुजरेगी।सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि महिला रेलयात्रियों की संख्या को देखते हुए उनके लिए अलग से ट्रेन की आवश्यकता थी। इस जरूरत को पूर्ण किया जा रहा है। ताकि महिला रेलयात्रियों को सुविधाजनक सफर मिले। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने शताब्दी के ठहराव की मांग को भी पूरा किया। सोनीपत के रेलवे स्टेशन को भी अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन में तब्दील किया गया है। रेलवे स्टेशन को और अधिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इनके अतिरिक्त रेलयात्रियोंं की अन्य मांगों को भी पूरा किया गया है।

धरने पर बैठे पहलवानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में है और कानून अपना काम कर रहा है उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है आरोप लगाना और विपक्ष अपना काम कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें