Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कोषों की आवक के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

May 8, 2023

विदेशी कोषों की आवक के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

मुंबई: विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 391.8 अंक की तेजी के साथ 61,446.09 पर था। एनएसई निफ्टी 107.3 अंक चढक़र 18,176.30 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, कोटक मंहिद्रा बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभार्थी थे। दूसरी ओर इंफोसिस में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में थे, जबकि जापान के निक्केई में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 777.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें