Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

India, Canada के व्यापार मंत्री मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा करेंगे

May 8, 2023

India, Canada के व्यापार मंत्री मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा करेंगे

नयी दिल्ली: भारत और कनाडा के व्यापार मंत्री दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जारी बातचीत की प्रगति की समीक्षा करेंगे।एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि इस दौरान दोनों नेता आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे। बयान के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की उनकी समकक्ष मैरी एनजी सोमवार को ओटावा में छठी भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता (एमडीटीआई) के लिए चर्चा की सह-अध्यक्षता करेंगी।

एमडीटीआई एक द्विपक्षीय तंत्र है, जो व्यापार और निवेश संबंधी मुद्दों और सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा के लिए संस्थागत व्यवस्था मुहैया कराता है। बयान के मुताबिक चर्चा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने, हरित रूपांतरण सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रित होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत-कनाडा सीईपीए (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) पर जारी वार्ता की समीक्षा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें