Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में भारी बारिश के कारण एक दिन के लिए स्कूल बंद

May 8, 2023

कश्मीर में भारी बारिश के कारण एक दिन के लिए स्कूल बंद

जम्मू: जम्मू कश्मीर के डोडा और रामबन जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने सोमवार को सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया। रामबन जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलों में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। अगर इन कक्षाओं में से किसी कक्षा की परीक्षा है, तो कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस बीच डोडा के जिला प्रशासन डोडा ने भी जिले में लगातार भारी बारिश के बीच एक दिन के लिए विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें