Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोतिहारी में 6 बदमाशों ने फाईनैंस कम्पनी के दफ्तर में की लूट, 15 लाख की नगदी लेकर हुए फरार

May 8, 2023

मोतिहारी में 6 बदमाशों ने फाईनैंस कम्पनी के दफ्तर में की लूट, 15 लाख की नगदी लेकर हुए फरार

मोतिहारी : मोतिहारी में सोमवार को फाईनैंस कम्पनी के दफ्तर में 6 बदमाशों ने जबरन घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि, फाईनैंस कम्पनी के दफ्तर के कर्मचारियों को 6 बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखा कर कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद काउंटर पर पहुंच कर बदमाशों ने मैनेजर को भी पिस्टल के बल पर धमका कर लाखो रूपए की लूट करके फरार हो गए। इस वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस ने दफ्तर में पहुंच कर मामले की जांच करनी शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दफ्तर के कर्मचारियों से भी पुछताछ की।

इस सम्बंध में ब्रांच मैनेजर ने जानकारी दी कि, सुबह मीटिंग के बाद सभी दो दिनों के कलेक्शन के पैसे का मिलान कर रहे थे। तभी वहां 6 बदमाश हथियारों सहित जबरन दफ्तर में घुसे और 15 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करनी शुरु कर दी है। यह भी बताया जा रहा है कि, दफ्तर के कर्मचारी और मैनेजर भी पुलिस के शक के दायरे में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें