Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला पुलिस ने भगोड़े नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां व ड्रग मनी बरामद

May 8, 2023

बरनाला पुलिस ने भगोड़े नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां व ड्रग मनी बरामद

बरनाला (हिमांशु दुआ): बरनाला पुलिस ने अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज मामलों में भगोड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक लग्जरी गाड़ी, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और 22000 ड्रग्स मनी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोषियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव सहित एसएसपी बरनाला के दिशा निर्देशों के अनुसार नशा खिलाफ मुहिम के तहत भगोड़े तस्करों की धरपकड़ की गई है। जिन के साथियों के खिलाफ बरनाला के अलग-अलग पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे और भारी मात्रा में बरामदगी की गई थी। इसी में एक केस पिछले कुछ दिनों पहले नशीली दवाइयों के साथ चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे 55 हजार नशीली गोलियों की मिली थी और आगे जांच में उनके बाकी तस्कर साथियों और नशा सप्लायर जिससे एक लग्जरी गाड़ी और 920 नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया गया है।

वही एक दूसरे मामले में 2 नशा तस्करों को डेढ़ लाख नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसकी आगे जांच दौरान एक व्यक्ति और एक महिला को नामजद किया गया था। इन दोनों दोषियों को भी पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई और महिला से 22000 ड्रग मनी बरामद हुई है। वहीं डीएसपी बरनाला ने जानकारी देते कहा कि बरनाला के अलग-अलग पुलिस थानों में नशा तस्करों के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे जिसके तहत आगे जांच में उनके साथी और सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया है और जिनमें से कई दोषियों के रिमांड लिए गए हैं और कई दोषियों की रिमांड बड़ा कर आगे की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें