Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने Avantipora में अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया

May 8, 2023

पुलिस ने Avantipora में अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया

जम्मू : समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए पुलिस ने अवंतीपोरा में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया। एसडीपीओ अवंतीपोरा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने अफीम की खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और गांव बारसू, गढ़ीखाल और डोगरीपोरा अवंतीपोरा में अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 11 कनाल जमीन में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। इन क्षेत्रों की आम जनता ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की व्यापक रूप से सराहना की है और भाविष्य में भी समाज से नशे के खतरे को खत्म करने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस ने कहा है कि नशीली दवाओं की तस्करी और वर्जित पदार्थों की खेती में लिप्त पाए जाने वाले लोगों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें