Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Bank का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 47 प्रतिशत बढक़र 1,447 करोड़ रुपये पर

May 9, 2023

Indian Bank का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 47 प्रतिशत बढक़र 1,447 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढक़र 1,447 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से उसका परिणाम बेहतर रहा। एक साल पहले इसी अवधि में बैंक ने 984 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 11,405 करोड़ रुपये से बढक़र 14,238 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान ब्याज आय बढक़र 12,244 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,832 करोड़ रुपये थी। बैंक के बोर्ड ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 8.60 रुपये का लाभांश घोषित किया है। इंडियन बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 31 मार्च, 2023 के अंत में घटकर 5.95 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 8.47 प्रतिशत थीं।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें