Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब से बच्चे को अगवा कर बिहार भाग रहा था आरोपी, यमुनानगर में पुलिस ने किया काबू

May 9, 2023

पंजाब से बच्चे को अगवा कर बिहार भाग रहा था आरोपी, यमुनानगर में पुलिस ने किया काबू

यमुनानगर: पंजाब के बरनाला से अपने ही मालिक का बच्चा अगवा कर बिहार ले जा रहा एक युवक आज यमुनानगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को यमुनानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अकबर नाम का युवक बरनाला में काम करता है। उसने आज सुबह वहां से 7 साल के बच्चे को अगवा किया और उसे लेकर बिहार जाने के लिए निकल गया. जिला पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है।

बता दें कि यमुनानगर जिले में पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया जा रहा है. इसके चलते पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही है। आज जब रेलवे स्टेशन के बाहर नाका लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस ने आरोपी को एक बच्चे के साथ देखा तो शक होने पर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चे को अगवा करने के पीछे आरोपी का मकदस क्या था, लेकिन अब इसे यमुनानगर पुलिस की मुस्तैदी कहें या फिर बच्चे की अच्छी किस्मत की वह किसी अनहोनी का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें