Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करेंगे

May 10, 2023

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करेंगे

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करेंगे। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। सूत्र ने मंगलवार को बताया, राघव पिछले कुछ दिन से मुंबई में थे और आज वे दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अब सगाई तक परिणीति यहीं रहेंगी।दोनों जल्द ही समारोह के लिए मध्य दिल्ली में एक स्थान चुनेंगे।

चड्ढा और चोपड़ा की शादी की अफवाहें मार्च में मुंबई में एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुई थीं। राज्यसभा सदस्य चड्ढा की पार्टी के साथी संजीव अरोड़ा ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी थी, जिससे अटकलों को और बल मिला। चड्ढा और चोपड़ा दोनों ने अपनी सगाई और शादी की योजना की पुष्टि नहीं की है। उन्हें कल रात मुंबई में साथ देखा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें