Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP 100 कर्मियों के लिए 1.18 करोड़ रुपए के कल्याण ऋण को मंजूरी दी

May 10, 2023

DGP 100 कर्मियों के लिए 1.18 करोड़ रुपए के कल्याण ऋण को मंजूरी दी

जम्मू: डीजीपी दिलबाग सिंह ने 100 पुलिसकर्मियों को उनकी तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 1.18 करोड़ रु पये से अधिक के कल्याणकारी ऋण/राहत की मंजूरी दी है।उन्होंने 2 मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों के पक्ष में एक कल्याणकारी राहत भी स्वीकृत की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत 55 पुलिस कर्मियों के पक्ष में प्रत्येक को एक लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जबकि 31 पुलिस कर्मियों के पक्ष में 1.50-1.50 लाख रुपये की राशि अपने स्वयं के विवाह और अपने बेटे/ बेटियों की शादी के खर्च को पूरा करने के लिए स्वीकृत की गई है।

दो पुलिस कर्मियों को उनके बच्चों की व्यावसायिक/उच्च शिक्षा के लिए एक-एक लाख रु पये की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह दो पुलिसकर्मियों को उनके बच्चों के मुंडन के लिए 50-50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस बीच डीजीपी ने एक अन्य आदेश के तहत हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, नरेश कुमार और मुजीद अहमद के रिश्तेदारों के पक्ष में 22-22 लाख रु पये की विशेष कल्याणकारी राहत मंजूर की है। इन पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें