Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमनदीप की छोटी सी जिद्द ने बना दिया बड़ा एक चित्रकार

May 10, 2023

अमनदीप की छोटी सी जिद्द ने बना दिया बड़ा एक चित्रकार

ऊना (राजीव भनोट/लक्की) : लहरों से डरकर नौका कभी पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। किसी के दृढ़ निश्चय को बुलन्द करने की कहानी यह चंद लाइने बखूबी बयां करती हैं, अपनी जिद्द से अपनी चाहत और मुकाम को हासिल करने वाले बिरले लोगों में से एक नाम ऊना के अमनदीप बसन का भी है। अमनदीप की एक छोटी सी जिद्द ने उसे ऐसा निखारा कि आज वह एक मंझा हुआ चित्रकार, कलाकार है। जिद्द पर गौर करें तो बचपन में अमनदीप को सुपरहीरो शक्तिमान के स्टिकर लेने का शौंक जाग उठा। लेकिन उस दौर में भी गुरबत ने उसे उसे इस स्टिकर को हासिल करने से रोके रखा। हाथ पांव मारने पर स्टिकर न मिला तो अमनदीप ने खुद स्टिकर की चित्रकारी करनी शुरू कर दी। आगे चलकर स्टिकर मैं खड़ा शक्तिमान उसने हूबहू अपने कागज पर उकेर लिया तो इस अभ्यास जिद ने अमनदीप के अन्दर बैठी चित्रकारी की उपज भी कर दी।

फिर क्या था अमनदीप के अंदर बैठा शक्तिमान चित्रकार के रूप में बाहर आया। आज अमनदीप ऐसा निपुण हो चुका है कि अपने सामने खड़े आम से लेकर खास तक के चेहरे को कार्बन कॉपी से भी ऊपर बना सकता है। अमनदीप इसकी वाहवाही ऊना शहर और हिमाचल की हस्तियों से भी लूट चुका है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत बेदी, विधायक सदर सतपाल सिंह सत्ती, खाटू भजन गायक कन्हैया मित्तल श्रुति शर्मा, सूफी गायक मास्टर सलीम व अन्य कई बड़े राजनेताओं व कई बड़ी हस्तियों के स्केच बनाकर उनको सौंप चुका है। आज देशभर से उन्हें काम मिल रहा है। अमनदीप की जिद्द आज उसकी आत्मनिर्भरता की राह को पक्का बना रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें