Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीरंदाजी में तनीषा वर्मा व संगीता मलिक ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लहराया परचम

May 10, 2023

तीरंदाजी में तनीषा वर्मा व संगीता मलिक ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लहराया परचम

रतिया: देश का प्रतिनिधित्व करते हुए फतेहाबाद की तनीषा वर्मा व हिसार की संगीता मलिक ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर परचम लहराया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह जानकारी देते हुए फतेहाबाद तीरदांजी संघ के प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 27 अप्रैल से 6 मई तक हुई भारतीय सीनियर तीरदांजी टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए रतिया की गुरूनानक अकेडमी की छात्र तनीषा वर्मा व हिसार की संगीता मलिक ने एशिया कप वल्र्ड रैकिंग तीरदांजी टूनार्मेंट में सिल्वर मैडल जीता है।

तनीषा वर्मा फतेहाबाद के दीपक वर्मा की बेटी है तथा गुरूनानक अकेडमी रतिया की छात्र है। उन्होंने कहा कि तनीषा वर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी प्रकार से बेटों से कम नहीं हैं। तनीषा वर्मा की इस उपलब्धि पर गुरूनानक अकेडमी की प्रिंसिपल जसबीर कौर, स्टाफ सदस्यों, गुरूनानक सेवा ट्रस्ट के प्रधान कश्मीर सिंह लाली, हरियाणा तीरदांजी संघ के कोच मनजीत सिंह मलिक हिसार, कोच सुरेन्द्र सिंह पटियाला युनिवर्सिटी, राजेश पंवार व प्रिंयका ने उनके पिता दीपक वर्मा व क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहुंचने के बाद रतिया में तनीषा वर्मा का भव्य स्वागत करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें