Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में तेजी

May 10, 2023

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई: वैश्विक बाजार में गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई। बीएसई का तीस समूहों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 178.87 अंक की तेजी लेकर 61940.20 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49.15 अंक मजबूत होकर 18315.10 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.34 प्रतिशत चढ़कर 26,191.25 अंक और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत बढ़कर 29,440.08 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3637 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1828 में लिवाली जबकि 1662 में बिकवाली हुई वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इसी तरह एनएसई में 35 कंपनियों में तेजी जबकि 13 में गिरावट रही वहीं दो के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 14 समूहों में तेजी रही। इस दौरान सीडी 0.48, ऊर्जा 0.71, एफएमसीजी 0.48, वित्तीय सेवाएं 0.33, हेल्थकेयर 0.11, इंडस्ट्रियल्स 0.20, यूटिलिटीज 0.51, ऑटो 0.73, बैंकिंग 0.34, कैपिटल गुड्स 0.19, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.19, तेल एवं गैस 0.79, पावर 0.52 और रियल्टी 0.96 समूह के शेयर 0.95 प्रतिशत मजबूत रहे। वैश्विक स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22, जर्मनी का डैक्स 0.22, जापान का निक्केई 0.41, हांगकांग का हैंगसेंग 0.53, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.54 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.15 प्रतिशत लुढ़क गया।

ये भी पढ़ें : तनाव कम करने और कोर मजबूत बनाने में असरदार पश्चिमोत्तानासन, जानें विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें