Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने में 265 रुपये की गिरावट, चांदी में 120 रुपये की तेजी

May 10, 2023

सोने में 265 रुपये की गिरावट, चांदी में 120 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 265 रुपये के नुकसान के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये की तेजी के साथ 77,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 265 रुपये की गिरावट के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस हो गई। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।

 

ये भी पढ़ें : तनाव कम करने और कोर मजबूत बनाने में असरदार पश्चिमोत्तानासन, जानें विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें