Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी की 22 जून की अमेरिका यात्रा के दौरान बाइडन करेंगे उनकी मेजबानी: व्हाइट हाउस

May 10, 2023

प्रधानमंत्री मोदी की 22 जून की अमेरिका यात्रा के दौरान बाइडन करेंगे उनकी मेजबानी: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 जून को होने वाली अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रि भेज भी आयोजित किया जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने एक बयान जारी करके यात्रा की घोषणा की। बयान में कहा गया, ‘‘ आगामी यात्रा अमेरिका तथा भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी।’’ प्रेस सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के स्वतंत्र, मुक्त, समृद्ध तथा सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा प्रतिबद्धता तथा रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अंतरिक्ष आदि में सामरिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के संकल्प को और प्रगाढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शिक्षा के क्षेत्र तथा लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें