Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकली CBI अधिकारी बन ज्वेलर से लुटे 40 लाख, 4 गिरफ्तार

May 10, 2023

नकली CBI अधिकारी बन ज्वेलर से लुटे 40 लाख, 4 गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड फिल्म स्पेशल-26 से प्रेरित होकर नकली सीबीआई अधिकारी बन एक ज्वेलर से 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले चार लोगों को सरगना समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी संदीप भटनागर (54), पवन गुप्ता (47), योगेश कुमार (58) और हिमांशु उर्फ दिनेश (35) के रूप में हुई है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में अपने आवास के भूतल पर आभूषण की दुकान चलाने वाले हरप्रीत सिंह ने शिकायत की थी कि 17 अप्रैल को एक महिला सहित छह लोग खुद को सीबीआई अधिकारी बता उसकी दुकान में घुस गए।

विशेष सीपी ने बताया कि,आरोपियों ने ज्वेलर से कहा कि वह सोने के अवैध कारोबार में शामिल है। उन्होंने पूछा कि अगर वह समझौता करना चाहता है, तो उसे उन्हें 1 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। बाद में ज्वेलर ने आरोपियों को 40 लाख रुपये नकद और 500 ग्राम सोना दिया। जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी ले लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार को दिल्ली में उनके आवास से पकड़ा।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड और सरगना संदीप भटनागर है। स्पेशल सीपी ने कहा, फिल्म स्पेशल-26 से प्रभावित होकर भटनागर ने अपने सहयोगियों, पवन, हिमांशु, योगेश और दो अन्य के साथ घटना को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र और वॉकी-टॉकी लिए हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें