Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केकेआर अकादमी में ट्रेनिंग का फायदा मिल रहा है: रिंकू

May 10, 2023

केकेआर अकादमी में ट्रेनिंग का फायदा मिल रहा है: रिंकू

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्रतिभावान बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बुधवार को अपनी अच्छी फॉर्म का श्रेय मुंबई में फ्रेंचाइजी की अकादमी में कड़ी मेहनत को दिया। रिंकू गुजरात टाइटंस के खिलाफ और फिर पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ केकेआर के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में उभरे हैं।

रिंकू ने कहा, ‘‘अकादमी में मेरी कड़ी मेहनत रंग ला रही है। हमारे पास ऑफ सत्र शिविर था और मैंने बहुत मेहनत की है और बहुत सुधार किया है।’’ गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए रिंकू ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ सामान्य शॉट खेलता हूं और केकेआर अकादमी में अपने बल्लेबाजी क्रम के अनुसार डेथ ओवरों के लिए कठिन अभयास करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं बस इसे सरल रखने और सामान्य शॉट खेलने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं कुछ अतिरिक्त करने की कोशिश करता हूं तो यह मेरी बल्लेबाजी को प्र•ाावित करेगा। यह सिर्फ गेंद की योग्यता के अनुसार खेलने के बारे में है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें