Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP भारी बहुमत से Karnataka विधानसभा चुनाव जीतेगी : CM Basavaraj Bommai

May 10, 2023

BJP भारी बहुमत से Karnataka विधानसभा चुनाव जीतेगी : CM Basavaraj Bommai

शिग्गांवः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में लौटने का भरोसा जताया। हावेरी जिले के एक सरकारी स्कूल में मतदान करने के बाद बोम्मई ने पत्रकारों से कहा कि वह रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे। बोम्मई लगातार चौथी बार शिग्गांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बोम्मई ने कहा, कि ‘भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतेगी और उसे आसानी से पूर्ण बहुमत मिलेगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का भरोसा है, बोम्मई ने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल और भाजपा संसदीय बोर्ड इस सवाल का जवाब देगा। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया है।

मतदाताओं से मतदान की अपील करते उन्होंने कहा, ‘‘कृपया लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान करें। कर्नाटक के विकास के लिए मतदान करें।’’ कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें