Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर हाजिर मांग से Zinc वायदा कीमतों में गिरावट

May 11, 2023

कमजोर हाजिर मांग से Zinc वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली: हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 236.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.80 रुपये या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 236.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 3,231 लॉट के लिए कारोबार हुए। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें : अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ज़बरदस्त रिलेशनशिप ड्रामा ‘बंदर’ का मैडनेस से भरा टीज़र हुआ रिलीज़!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें