Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के प्रशासनिक सेवाओं पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का CM Mann ने किया स्वागत

May 11, 2023

दिल्ली के प्रशासनिक सेवाओं पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का CM Mann ने किया स्वागत

चंडीगढ़ : दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया। प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच विवाद चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पास ही असली शक्ति होनी चाहिए। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज दिल्ली की जनता के पक्ष में आए फैसले का हार्दिक स्वागत। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल के सच्चे संघर्ष को दिल से सलाम। जनहितकारी राजनीति की एक बड़ी जीत दिल्ली सरकार को फैसले लेने का अधिकार सील कर दिया गया है। इंकलाब जिंदाबाद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें