Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्योंगआन नव क्षेत्र में च्याओये उद्यान का दौरा

May 11, 2023

श्योंगआन नव क्षेत्र में च्याओये उद्यान का दौरा

श्योंगआन नव क्षेत्र चीन के हपेई प्रांत के मध्य में स्थित है, जो कि इसे राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त है। इसके आसपास पेइचिंग, थ्येनचिन, पाओचिंग आदि बड़े शहर हैं, श्योंगआन का क्षेत्रफल लगभग 1770 वर्ग किलोमीटर है। 1 अप्रैल 2017 को, चीन सरकार ने श्योंगआन नव क्षेत्र को स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके बाद से लेकर अब तक, पिछले 6 सालों में यहां विकास का बहुत लाभ मिलता है।

श्योंगआन नव क्षेत्र के उत्तरी भाग में एक पारिस्थितिक उद्यान है, जिसका नाम च्याओये पार्क है। हपेई प्रांत के विभिन्न भागों की अनूठी संस्कृति यहाँ केंद्रित है, और यहां पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक गर्म स्थल बन गया है। श्योंगआन च्याओये उद्यान का निर्माण मार्च 2020 में शुरु हुआ, और अप्रैल 2022 में औपचारिक तौर पर खुल गया। यहां सैर करने के दौरान पर्यटक “शहर जंगल में है, और लोग दृश्यों में हैं” वाला अनुभव करते हैं। 

इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल लगभग 1747 हेक्टेयर है, जो “पारिस्थितिक श्योंगआन” के विषय के साथ बड़े पैमाने पर वन भूमि के पारिस्थितिक अवरोध और जल संरक्षण कार्यों का प्रतीक है। इस पार्क में लोग प्राकृतिक वन, अवकाश व मनोरंजन वाले अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही, पारिस्थितिक, प्राकृतिक और मानवतावादी विशेषताओं का अहसास भी कर सकते हैं। 

वर्तमान में पार्क में कुल 14 प्रदर्शनी उद्यान हैं, जिनमें श्योंगआन प्रदर्शनी उद्यान, शीच्याच्वांग प्रदर्शनी उद्यान, शिंगथाई प्रदर्शनी उद्यान, लांगफांग प्रदर्शनी उद्यान, छिनहुआंगताओ प्रदर्शनी उद्यान, और हान्तान प्रदर्शनी उद्यान आदि शामिल हैं। ये एक साथ मिलकर “शरीर के रूप में जंगल, नाड़ी के रूप में पानी, और आत्मा के रूप में संस्कृति” वाला पार्क बन गया है। 

अब च्याओये उद्यान निर्माणाधीन है। बताया गया है कि भविष्य में चीन के अन्य प्रांतों और शहरों से 80 से अधिक विशिष्ट परिदृश्य भी इस पार्क में बसेंगे। एक ही पार्क में भ्रमण करने से लोग चीन के सभी हिस्सों की अनूठी सुंदरता का अनुभव ले सकेंगे। तब, च्याओये पार्क ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करेगा, यहां अधिक लोग हपेई प्रांत की संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं और श्योंगआन नव क्षेत्र के विकास को समझ सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें