Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान के चिबा में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता

May 12, 2023

जापान के चिबा में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता

टोक्यो: जापान के चिबा प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 4 मापी गयी है। भूकंप प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की अधिकतम तीव्रता जापान के 7-ग्रेड स्केल पर पांच थी। एजेंसी के अनुसार सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें