Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही एक्टिवा सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 वर्षीय बच्चे की मौत

May 12, 2023

बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही एक्टिवा सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 वर्षीय बच्चे की मौत

लुधियाना (हिम्मत सिंह): लुधियाना में चंडीगढ़ रोड़ स्थित वर्धमान पार्क के पास आज सुबह एक एक्टिवा सवार महिला को सरिए से लदे ओवरलोढ ट्रक चालक ने फेट मार दी। इस हादसे में मौके पर ही 6 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि एक्टिवा चालक महिला की टांगों को ट्रक चालक ने कुचल दिया।

बताया जा रहा है कि महिला हैम्पटन होम्स नजदीक नारायणा स्कूल में बेटे को छोड़ने जा रही थी। मरने वाले बच्चे की पहचान विवान के रुप में हुई है। विवान नर्सरी कक्षा का छात्र था। महिला का नाम मोनिका ओबराए बताया जा रहा है जो एक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल है। सड़क पर लहु-लूहान हालत में महिला व उसके बच्चे को देख लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि ट्रक का पिछला पहिया मां-बेटे पर चढ़ा है। हादसे के समय एक्टिवा काफी दूरी पर जा गिरी।

घटना का पता चलते ही मौके पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार से था। बच्चे विवान के सिर पर ही ट्रक का टायर चढ़ गया। विवान का जन्म करीब 10 वर्ष बाद हुआ था। इस हादसे के बाद इलाके में शोक है। लोगों ने भागते हुए ट्रक चालक को मौके पर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले लोगों ने कर दिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें