Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयुष्मान खुराना बढ़ाएंगे स्पेशल ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों का हौसला

May 12, 2023

आयुष्मान खुराना बढ़ाएंगे स्पेशल ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों का हौसला

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्पेशल ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों का हौसला बढ़ाएंगे। अभिनेता का कहना है कि वह कई उत्कृष्ट लोगों से मिलने के लिए भाग्यशाली हैं।उन्होंने कहा: मेरे जीवन में और मेरे काम के माध्यम से, मुङो कई उत्कृष्ट लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला है, जिन्होंने अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प से दुनिया को दिखाया है कि मनुष्य के लिए महानता हासिल करने की क्षमता असीम है।

उन्होंने कहा: इन करिश्माई व्यक्तित्वों ने दूसरों को प्रेरित करने के लिए एक मिसाल कायम की है। स्पेशल ओलंपिक के लिए भारत की टीम एक शानदार उदाहरण है।मैं इस साल बलिर्न, जर्मनी में होने वाले विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए इस टीम के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं। मुङो पता है कि वे हम सभी को गौरवान्वित करेंगे। काम के मोर्चे पर, आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें अनन्या पांडे भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें