Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस, 35 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया

May 12, 2023

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस, 35 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से सात आईएएस और 35 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए।सरकार ने एक अन्य आदेश में पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 136 अधिकारियों का तबादला किया और कई उपाधीक्षकों के कार्यभार में फेरबदल किया।सरकार के एक आदेश के अनुसार, जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें विकास और पंचायत के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अनिल मलिक शामिल हैं, जिन्हें उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग के एसीएस के रूप में तैनात किया गया है।

मलिक ने 2001 बैच के अधिकारी विजय सिंह दहिया को पदमुक्त किया है, जो भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक दुष्मंत कुमार बेहरा का तबादला कर राजनारायण कौशिक के स्थान पर विकास एवं पंचायत के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। हरियाणा सिविल सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें करनाल में सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक पूजा भारती करनाल शामिल हैं, जिन्हें राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव चौहान का तबादला कर उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के रूप में तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें