Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka में भारी बारिश का कहर जारी, 4 लाेगाें की हुई मौत

May 12, 2023

Karnataka में भारी बारिश का कहर जारी, 4 लाेगाें की हुई मौत

मांडयाः कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी से चार लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिरने से दो अन्य की मौत हो गई। मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान वैद्यनाथपुरा गांव निवासी 34 वर्षीय मधु और शिवपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय गौरम्मा के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, मधु गुरुवार की देर रात भारी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी बिजली गिरी। वह अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। एक अन्य घटना में, गौरम्मा अपने घर पर उस समय गिर पड़ी जब बिजली उसके घर के बहुत करीब आ गिरी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार की रात ऑटो पर एक बड़ा पेड़ गिर जाने से पाडुरु कुरालू निवासी पुष्पा कुलाल (45) और कलात्तुरु निवासी कृष्णा (48) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चालक शरीफ बाल-बाल बच गया। पेड़ के नीचे आया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने लगातार भारी बारिश को पेड़ गिरने का कारण बताया है। भारी बारिश ने पूरे राज्य में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें