Karnataka Election Result 2023LIVE: कर्नाटक रुझानों में कांग्रेस ने मारी बाजी, 117 सीटों से चल रही आगे
May 13, 2023
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। वहीं, बीजेपी 81 सीटों पर आगे है। जबकि जेडीएस 21 पर आगे है। 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ बीजेपी ने जहां एक बार फिर सत्ता में वापस आने के लिए पुरजोर कोशिश की है, तो वहीं कांग्रेस की पूरी कोशिश बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जद(एस) भी एक बार फिर किंग मेकर बनने की आस में है।\
karnataka chunav result: कांग्रेस को 117 सीटों पर बढ़त
- कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 116 सीटों पर बढ़त है, जबकि बीजेपी 76 सीटों पर आगे है। जेडीएस को 26 सीटों पर बढ़त है।
- कर्नाटक में बीजेपी से कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। हलियाल से कांग्रेस के आरवी देशपांडे पीछे चल रहे हैं। यशवंतपुर से बीजेपी के एसडी सोमशेखर पीछे चल रहे हैं। कुमारस्वामी अपनी सीट चन्नापटना से पीछे चल रहे हैं।
- कर्नाटक में वरुणा सीट से कांग्रेस के सिद्धारमैया आगे चल रहे हैं। शिवमोगा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। हुबली सीट पर बीजेपी के महेश आगे चल रहे हैं। मडकेरी सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। बीजेपी का इस सीट पर कई सालों से कब्जा रहा है ।
- कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 117 सीटों पर बढ़त है, जबकि बीजेपी 77 सीटों पर आगे है। जेडीएस को 25 सीटों पर बढ़त है।
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतों की गणना के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं।

कर्नाटक के साथ यूपी में निकाय चुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं।
यूपी नगर पालिका अध्यक्ष की 199 सीटों में से 97 सीटों पर बीजेपी, 41 पर एसपी और 19 पर बीएसपी के अलावा 37 पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 224 सीटों में से 212 पर रुझान आए हैं। इनमें से कांग्रेस को 110, बीजेपी को 73, जेडीएस को 24 सीटों पर बढ़त मिल रही है।कांग्रेस को इस चुनाव में 43.4, बीजेपी को 36.4 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं ।