Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के हर जिले में बनेगा Khelo India Center: Anurag Thakur

May 5, 2023

UP के हर जिले में बनेगा Khelo India Center: Anurag Thakur

लखनऊ: केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जायेगी।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के लोगो मैस्कॉट, जर्सी ,एंथम और मशाल लॉन्च के मौके पर ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले जो दंगों के लिए जाना जाता था अब वो खेलो के दंगल के लिए जाना जाता है। खेलो इंडिया जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था, यह खिलाड़यिों को सिर्फ तलाशता ही नही है बल्कि तराशता भी है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में खेलो इंडिया का सेंटर बनेगा।

उन्होने कहा कि जब भी भारत कहीं भी मेडल जीतेगा, तो उसमें उत्तर प्रदेश का योगदान जरुर होगा7 कुछ दिन पहले ही हमने खेलो इंडिया लॉन्च का पांच वर्ष पूरा किया है जो बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा है। खिलाड़यिों ने देश के लिए मेडल जीतने का भी काम किया है और आज मैं यह कह सकता हूं कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा सबसे बड़ा आयोजन उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा ‘‘ जिस तरह से यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने खेलों को बढ़ावा देने का काम किया है और अब खेलो इंडिया गेम्स कि मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है, तो मैं कह सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के किसी भी कोने में मेडल भारत जीता करेगा तो उत्तर प्रदेश का उसमें बहुत बड़ा योगदान होगा।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के लिए 3200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है ताकि खिलाड़यिों को किसी तरह की असुविधा न हो और ओलंपिक में मेडल जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर आगे बढ़ा सकें। उन्होने युवाओं और खिलाड़यिों से आह्वान करते हुए कहा कि ‘जीतू’ के लिए खेलें और पेरिस ओलंपिक तक जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें