Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर झिरका पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने गांव बसई बीवां दोऱखी गांव में निकाला फ्लैग मार्च

May 5, 2023

फिरोजपुर झिरका पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने गांव बसई बीवां दोऱखी गांव में निकाला फ्लैग मार्च

नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में रैपिड एक्शन फोर्स व फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद की अगुवाई में थाना अंतर्गत गांव बसई बीवां दोरखी इत्यादि गांवो में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने वह आमजन में विश्वास अपराधियों में ख़ौफ कायम करने की पहल की गई है। बता दें कि फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा पहले भी गांव गांव में फ्लैग मार्च निकालकर हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को खराब करने वाले अपराध गोकशी, जुआ सट्टा नशाखोरी, ऑनलाइन फ्रॉड, टटलू बाजी इत्यादि के बारे में ग्रामीणों को जागरूक कर आमजन में विश्वास पैदा करने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस का फ्लैग मार्च देखकर आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय का माहौल देखने को मिला।

हरियाणा राजस्थान की सीमा से सटे गांव दोऱखी मैं दल बल के साथ पुलिस प्रशासन को देखकर भगदड़ मच गई। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद व रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों द्वारा गांव दोरखी का चारों तरफ दौरा किया गया उसके दौरान देखने को मिला कि गांव में एक भी व्यक्ति नजर नहीं आया बल्कि औरतें नजर आई। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को साफ तरीके से चेतावनी देते हुए कहा अपराधी या तो अपराध छोड़ दें अन्यथा ईलाका छोड़कर कहीं बाहर चले जाएं फिरोजपुर झिरका पुलिस अपराध व अपराधियों को पकड़ने के लिए पूर्ण तरीके से मुस्तैद है।
अपराधियों की जगह है सलाखों के पीछे हैं उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाऐगा। वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा अगर थाना अंतर्गत किसी भी गांव में किसी भी प्रकार का कोई अपराध होता है,उसकी सूचना बेहिचक पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें