Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बिजली शुल्क को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्त्ता नरेंद्र शमा

July 25, 2023

भारी बिजली शुल्क को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्त्ता नरेंद्र शमा

जम्मू: सामाजिक कार्यकर्त्ता और पीडीपी जिला जम्मू मीडिया समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने सोमवार को बिजली दरों को लेकर कोटली शाह दौला आरएसपुरा में स्थानीय लोगों के साथ भूख हड़ताल की। उन्होंने गरीबों के बिजली बिल माफ करने की मांग की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि कोई भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार को जमीनी हकीकत जांचने की जरूरत है। गरीबों के पास भारी भरकम बिजली शुल्क चुकाने की क्षमता नहीं है। वे गरीब लोग हैं जो शांति से अपना जीवन जी रहे हैं, सरकार उन पर दबाव डाल रही है। नागरिकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है,लेकिन मदद के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसलिए नागरिकों ने अधिकारियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया। बिजली कटौती अक्सर होती है, खासकर रविवार को जहां हर हफ्ते कई घंटों तक बिजली कटौती होती है। जिन लोगों के पास इनवर्टर है उन्हें शायद उतनी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन दूसरों को परेशानी हो रही है। अव्यवस्था का आलम यह है कि जिन इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं वहां भी बिजली की सुचारू सप्लाई नहीं हो रही है। शर्मा ने कहा कि भूख हड़ताल के बाद शाम को उन्हें प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों को मंगलवार को हल कर दिया जाएगा। अगर प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो वह अगले दिन से फिर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें