Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत के बाद छह पुलिसर्किमयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

July 25, 2023

पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत के बाद छह पुलिसर्किमयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

फरीदाबाद: पुलिस हिरासत में एक कथित अपराधी की मौत के बाद फरीदाबाद साइबर अपराध पुलिस थाने एनआईटी के छह से अधिक पुलिसर्किमयों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।राजस्थान के गोबिंदगढ़ जिले के रहने वाले पीड़ित शैकुल (30) के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिसर्किमयों द्वारा पिटाई के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पीड़ित के भाई की शिकायत पर सोमवार को फरीदाबाद ओल्ड पुलिस थाने में दो नामित पुलिसर्किमयों और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।’’उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसर्किमयों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस ने बताया कि शैकुल की गिरफ्तारी से पहले, फरीदाबाद पुलिस ने 20 जुलाई को पांच लोगों – शकुल खान, नरेंद्र, धर्मेंद्र, साबिर और अली मोहम्मद को एक भूखंड बेचने के नाम पर फरीदाबाद निवासी सुब्रत से 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज किया था।प्रवक्ता ने बताया कि 21 जुलाई को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान 21 जुलाई को शैकुल ने पुलिस को बताया कि उसे कमजोरी महसूस हो रही है और सांस लेने में दिक्कत हो रही हैउन्होंने बताया कि पुलिस टीम उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उसे दवाएं देकर वापस भेज दिया लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अगले दिन उसे फिर अस्पताल ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि फिर से अस्पताल में भर्ती कराए जाने के लगभग दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें