Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने किया Mandi का दौरा, थुनाग में बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं

July 25, 2023

नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने किया Mandi का दौरा, थुनाग में बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं

मंडी (सृष्टि) : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज मंडी के दौरे पर है। जय राम ठाकुर ने थुनाग में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और मंडी जिले में मानसून ने भारी तबाही मचाई हैं। मंडी जिले के थुनाग में फ्लैश फ्लड की वजह से काफी नुकसान हुआ हैं। थुनाग बाजार से बड़े-बड़े पेड़, मलबा पत्थर सब पानी के तेज बहाव में बह गया। थुनाग में अचानक से आई फ्लैश फ्लड में एक मकान तिनके की तरह बह गए हैं।

मंडी जिले में मानसून ने भारी कहर बरपाया है। मंडी शहर में सुकेती पर बना पुल बह गया हैं। इसी तरह पंडोह बाजार डूबा है। पंडोह में 100 साल पुराना लाल पुल बह गया हैं। मंडी के औट में बंजार को जोड़ने वाला 50 साल पुराना पुल बहा है। वहीं कोटली में कून तर में ब्यास नदी पर बना पुल बह गया। मंडी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें