Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में 300 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 25, 2023

हरियाणा में 300 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सतवीर सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी पींरावाली, जिला हिसार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बड़ागुढ़ा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान पन्नीवाला मोटा क्षेत्र में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर नशा तस्कर को गांव पन्नीवाला मोटा क्षेत्र से काबू किया गया तथा राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त हेरोइन पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र से लाई गई थी और उससे हिसार, फतेहाबाद तथा आदमपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें