Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंह में बुध गोचर आज, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

July 25, 2023

सिंह में बुध गोचर आज, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

आज 25 जुलाई दिन मंगलवार को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध ग्रह​ सिंह राशि में सुबह 04 बजकर 38 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर किया है। आपको बता दें कि बुध अब सिंह राशि में 69 दिनों तक रहेगा और इसी के साथ 1 अक्टूबर को रात 08 बजकर 45 मिनट पर बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। बुध के सिंह राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानते है आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव:

बुध गोचर 2023 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
मेष: बुध गोचर के कारण आपको धन की कमी से जूझना पड़ सकता है.
आप इस दौरान सही फैसलों को लेने में काफी समय ले सकते हैं या दुविधा में फंसे हो सकते हैं.
व्यापारी वर्ग को मुनाफे के लिए बहुत मेहनत करनी होगी.
करियर की दृष्टि से समय चुनौतिपूर्ण हो सकता है.

वृष: नौकरीपेशा लोगों का काम में मन नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर असयोग इसका बड़ा कारण हो सकता है.
नौकरी में ट्रांसफर या फिर जॉब बदलने का विचार आ सकता है.
बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए कठिन समय होगा. आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी होगी.
भौतिक जीवन के सुख और सुविधाओं में कमी आ सकती है.

मिथुन: आपकी राशि के लोगों को बुध गोचर के कारण विदेश में नौकरी लग सकती है.
नौकरीपेशा लोगों को अचानक प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है.
इस समय में आप मकान, वाहन, प्लॉट या फ्लैट खरीदने की सोच सकते हैं.
प्रॉपर्टी में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है.
करियर में उन्नति के लिए समय अनुकूल है.

कर्क: बुध गोचर के कारण जो लोग इंपोर्ट और एक्सपोर्ट या फिर विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, उनको लाभ हो सकता है.
आपकी लापरवाही के कारण मुनाफा कमाने का अवसर हाथ से निकल सकता है.
नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ेगा. सहकर्मियों से सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है.
आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है.

सिंह: बिजनेस से जुड़े जातकों पर बुध देव की कृपा होगी और आपको मुनाफा कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
आपके नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे आगे चलकर लाभ हो सकता है.
करियर के लिए समय अच्छा है. आपके काम की प्रशंसा होगी. लोग आप से प्रभावित होंगे.
इस दौरान यात्रा का भी योग है, जो आपके ​करियर के लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

कन्या: बुध देव की कृपा से कुछ लोगों को विदेश में नौकरी या विदेशी कंपनी में नौकरी का अवसर मिल सकता है.
हालांकि वर्तमान नौकरी में आपको खुशी नहीं मिलेगी, इसलिए जॉब बदलने की सोच सकते हैं.
इस दौरान आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा. बचत भी प्रभावित हो सकता है.

तुला: जो लोग विदेश में नौकरी करने के लिए प्रयासरत हैं, उनको सफलता मिल सकती है.
बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े लाभ ​के अवसर मिल सकते हैं.

वृश्चिक: आपकी राशि के लोगों को नौकरी को लेकर असुरक्षा की भावना आ सकती है.
इस दौरान आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है.

धनु: यह समय आपके लिए करियर में उन्नति के लिए वरदान से कम नहीं है.
करियर में आगे बढ़ने के लिए कई मौके आएंगे. विदेश भी जाने का योग बन सकता है.

मकर: बुध गोचर के कारण धन हानि की आशंका है. कोई भी निवेश जल्दीबाजी में न करें.
इस दौरान किसी को रुपए उधार न दें.

कुंभ: आपकी राशि के लोगों को काम में दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है.
हालांकि कार्य में सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी होगी.
काम में मन न लगने से भी सफलता मिलने में परेशानी आएगी.

मीन: बुध गोचर के कारण आपकी राशि के लोगों का खर्च बेहिसाब बढ़ सकता है.
नौकरीपेशा लोगों का काम में मन नहीं लगेगा. हालां​कि इस दौरान आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें