Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्यूरी के नानण प्राथमिक पाठशाला पर भारी चट्टान व मलवा गिरने से हुए नुकसान का प्रशासन ने लिया जायजा

July 25, 2023

ज्यूरी के नानण प्राथमिक पाठशाला पर भारी चट्टान व मलवा गिरने से हुए नुकसान का प्रशासन ने लिया जायजा

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में ज्यूरी के साथ लगते क्षेत्र नानण में प्राथमिक स्कूल को भारी नुकसान हुआ है ! यहां पर बीती रात हुई भारी बारिश के कारण स्कूल पर चट्टा आने से स्कूल पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है! इसकी सूचना जब क्षेत्र के लोगों को सुबह के समय मिली तो उन्होंने रामपुर प्रशासन को सूचित किया ! उसी के उपरांत नायब तहसीलदार भीम सिंह नेगी मौके पर पहुंचे! जहां पहुंचने पर उन्होंने मौके का मुआयना किया ! इस दौरान यहाँ पर पाया गया कि प्राथमिक स्कूल व आंगनवाड़ी को भारी नुकसान हुआ है ! उन्होंने बताया कि बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई है! जिस कारण स्कूल की छत पर भारी मलवा आने से यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है ! इसमें तीन कमरे वह एक किचन था जो क्षतिग्रस्त हो चुका है!

नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का आकलन किया गया जिसमें स्कूल का लगभग 50 से 60 लाख के करीब नुकसान हुआ है ! नायब तहसीलदार ने बताया कि यहां पर छात्रों की कक्षाएं लगती थी! अभी स्थानीय लोगों से वह अभिभावकों से इस बारे में बातचीत की गई है और जहां पर सुरक्षित हो वहां पर छात्रों की कक्षाएं लगाई जाएगी! वही इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश से अन्य घरों को भी नुकसान हुआ है जिसका वह मौके पर जाकर जायजा ले रहे हैं और नुकसान का आकलन कर रहे हैं ! अधिक प्रभावितों को राहत राशि भी प्रदान की जा रही है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें