Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज “Commando” में नजर आएंगे Vaibhav Tatwawadi

July 25, 2023

एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज “Commando” में नजर आएंगे Vaibhav Tatwawadi

मुंबईः निर्मल पाठक की घर वापसी जैसे शो में काम कर चुके अभिनेता वैभव तत्ववादी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज कमांडो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता वैभव ने बताया कि कमांडो सबसे पसंदीदा शो में से एक है और मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसमें काम करना मेरे लिए इसलिए भी महत्वपूूर्ण है क्योंकि इसका निर्देशन विपुल शाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि ‘मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था, क्योंकि वह अपनी व्यावसायिकता और असाधारण निर्देशन कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं।‘

सोमवार को इसकी घोषणा की गई कि एक्शन-थ्रिलर सीरीज कमांडो में अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ वैभवमुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज में अदा, वैभव तत्ववादी, श्रेया सिंह चौधरी, अमित सियाल, तिग्मांशु धूलिया, मुकेश छाबड़ा और इश्तेयाक खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह सीरीजद केरल स्टोरी के बाद अदा और विपुल अमृतलाल शाह को एक बार फिर से जोड़ती है।यह सीरीज वीरता, देशभक्ति, जोरदार एक्शन और मुख्य किरदार की यात्रा को बताती है।

सीरीज के बारे में बात करते हुए, विपुल ने कहा था, ‘कमांडो एक दूरदर्शी नायक और उसकी बहादुरी, देशभक्ति और भाईचारे की कहानी है। एक पावर-पैक एक्शन और ड्रामा निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षति करेगा। कमांडो की भूमिका निभाने के लिए प्रेम को चुनना एक अविश्वसनीय यात्र थी जिसे हमने शुरू किया। वह बेहद प्रतिभाशाली है और आसानी से चरित्र में ढल जाता है।‘

कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में कमांडो ए वन मैन आर्मी से हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ वर्षों में यह फ्रैंचाइजी एक्शन शैली के शौकीनों की पसंदीदा बन गई है। यह जल्द ही डिज्नी प्लसहॉटस्टार पर आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें