Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

July 25, 2023

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के दो सहयोगियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों ने क्रीरी बारामूला के चक टप्पर गांव से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।’’

प्रवक्ता के मुताबिक, चक टप्पर गांव में आतंकवादी गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरभा बलों के साथ मिलकर चक टप्पर के बस स्टॉप पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान उन्हें दो संदिग्ध देखे। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया, तो वे भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।’’

प्रवक्ता के अनुसार, तलाशी के दौरान दोनों संदिग्धों के कब्जे से दो चीनी पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन, 14 जिंदा कारतूस, हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान बांदीपोरा जिले के दयाम मजीद खान और उबैर तारिक के रूप में हुई है। प्रवक्ता के मुताबिक, क्रीरी पुलिस ने दयाम और उबैर के खिलाफ कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें