Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने करगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

July 26, 2023

PM मोदी ने करगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 में करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारत की विजय के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘करगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे।

इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिन्द ’’ भारतीय सेना ने 1999 में लद्दाख की अहम चोटियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए एक भीषण जवाबी हमला किया था। करगिल विजय दिवस भारत की अपने पड़ोसी पर जीत को चिह्न्ति करने के लिए मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें