Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ADC ने उपजिला Hospital व रानी तालाब का किया निरीक्षण, जारी किए जरूरी दिशा निर्देश

July 26, 2023

ADC ने उपजिला Hospital व रानी तालाब का किया निरीक्षण, जारी किए जरूरी दिशा निर्देश

महानपुर: एडीसी बसोहली अजीत सिंह ने उप जिले के अतिरिक्त रानी तालाब पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया व जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। एडीसी ने उप जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने डॉक्टरों व पैरामैडीकल स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर चैक किया, उसके पश्चात उन्होंने ओपीडी, आई सैक्शन, जच्चा बच्चा सैक्शन, एनसीडी सैक्शन, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, फिजियोथैरेपी सेक्शन आदि का निरीक्षण किया। एडीसी ने ब्लड बैंक के लिए ड्रग्स डिपार्टमैंट के एनओसी के बारे में बीएमओ से पूछा तो बीएमओ का कहना था कि ब्लड बैंक शुरू करने के लिए मात्र ड्रग डिपार्टमैंट के एनओसी की आवश्यकता है जिसे शीघ्र ही ले लिया जाएगा।

बीएमओ अनुराधा केरनी ने बताया कि आक्सीजन प्लांट उप जिला अस्पताल में बंद पड़ा है, जिसको पुन: शुरू करवाने के लिए सीएमओ को लिखा गया है। एडीसी ने वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना तथा उप जिला अस्पताल बसोहली द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा आयुष्मान कार्ड के ऊपर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से पूछा। बीएमओ ने बताया के आयुष्मान स्टोर में दवाइयों की कमी है। बीएमओ ने बताया के जितनी भी दवाइयों की सूची आयुष्मान स्टोर की ओर से भेजी जाती है उनमें से बहुत कम दवाइयां आयुष्मान स्टोर बसोहली को उपलब्ध कराई जाती है जिस कारण मरीजों को परेशानी होती है।

बीएमओ ने बताया के डॉक्टर रवि कुमार ने आयुषी सुपुत्री सुरेश शर्मा निवासी वार्ड संख्या 6, बसोहली की रसौली का ऑपरेशन किया है जोकि सफल रहा जिस पर आयुषी के पिता सुरेश कुमार शर्मा ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा के वह बाहर जाकर ऑपरेशन करवाना चाहते थे,मगर बसोहली अस्पताल में ही ऑपरेशन होने से उनकी बहुत बड़ी परेशानी का समाधान हुआ है। बीएमओ ने बताया की बसोहली उप जिला अस्पताल में शीघ्र ही स्कैनर शेयर की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे लोगों को पर्ची लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। बीएमओ ने बताया कि बसोहली उप जिला अस्पताल में 10 वेंटीलेटर तथा ट्रामा हॉस्पिटल महानपुर में 5 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं।

एडीसी ने बीएमओ को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इससे पूर्व एडीसी ने रानी तालाब बसोहली में चल रहे विकास कार्य जिनकी अनुमानित लागत 2 करोड़ है, का निरीक्षण किया तथा जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। रानी तालाब निरीक्षण के दौरान प्रधान म्यूनिसिपल कमेटी सुमेश सपोलिया, ईओ म्यूनिसिपल कमेटी रविंद्र शर्मा, एई लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें