Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘West Indies’ में पिचों में सुधार से हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मदद मिलेगी: Brathwaite Port off

July 26, 2023

‘West Indies’ में पिचों में सुधार से हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मदद मिलेगी: Brathwaite Port off

स्पेन: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला में हार के बाद कहा कि कैरेबियाई क्षेत्र में पिचों के सुधार करना बेहद जरूरी है। भारत पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल नहीं हो पाया जिससे यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ। पहले टेस्ट मैच के लिए जो पिच तैयार की गई थी उस पर गेंद टर्न ले रही थी और वह वेस्टइंडीज के बजाय भारतीय गेंदबाजों के अनुकूल थी।

दूसरे टेस्ट मैच की पिच भी अच्छी नहीं थी जिससे कैरेबियाई तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली। ब्रेथवेट ने श्रृंखला समाप्त होने के बाद पिचों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा,एक बार जब हम कैरेबियाई क्षेत्र में अच्छी पिच तैयार करने लग जाएंगे तो इससे हमारे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। प्रत्येक बल्लेबाज लंबे समय तक धैर्य बनाए नहीं रख सकता। मेरा मानना है कि पिचों में सुधार करने से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी और यह बेहद महत्वपूर्ण है।

वेस्टइंडीज को अगली टेस्ट श्रृंखला अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में खेलनी है। ब्रेथवेट इस दौरे और टीम के भविष्य को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने कहा,मेरा मानना है कि हमारा भविष्य उज्जवल है। हमारे लिए अपने मजबूत और कमजोर पक्षों पर काम करना महत्वपूर्ण है। मैं जानता हूं कि हमारा सामना आस्ट्रेलिया से होगा। हम उनके गेंदबाजों को जानते हैं इसलिए हमें उनके खिलाफ सफल होने के लिए अपने कोच के साथ काम करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें