Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कारगिल विजय दिवस पर CM Mann का बड़ा ऐलान, शहीद के परिवार की पेंशन राशि में किया इजाफा

July 26, 2023

कारगिल विजय दिवस पर CM Mann का बड़ा ऐलान, शहीद के परिवार की पेंशन राशि में किया इजाफा

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वॉर हीरोज मेमोरियल, अमृतसर से मीडिया को सम्बोधित किया। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर सैनिकों को हार्दिक सलाम किया। अवसर पर सीएम मान ने शहीद जवानों के परिवार से भी मुलाकात की। जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि, यदि हमारे युवाओं ने वीरता न दिखाई होती तो आज देश का नक्शा कुछ और होता।

सीएम मान ने कहा, किसी भी हादसे में शहीद होने पर सैन्य कर्मियों को एक्स ग्रेसिया मिलेगा। उन्होंने अगर कोई घायल हुआ तो 10 लाख रुपये दिए जायेंगे जो 50 फीसदी होगा। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद के परिवार की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी गई है। 51 से 75 फीसदी तक घायल होने पर सरकार 20 लाख रुपये अनुग्रह राशि देगी। अगर 75 से 99 फीसदी तक घायल होंगे तो उन्हें 40 लाख रुपये दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें