Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi और Amit Shah ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

July 26, 2023

PM Modi और Amit Shah ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान के साथ 1999 का युद्ध लड़ने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, कि ‘कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!‘

जवानों को याद करते हुए शाह ने कहा, कि ’कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान के विजय का दिन है। यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पति करने का दिन है जिन्होंने आसमान से भी ऊँचे हौसले और पर्वत जैसे फौलादी दृढ़ निश्चय से अपनी मातृभूमि के कण-कण की रक्षा की। भारत माता के वीर सिपाहियों ने अपने त्याग व बलिदान से इस वसुंधरा की न सिर्फ आन, बान और शान को सर्वोच्च रखा बल्कि अपनी विजित परंपराओं को भी जीवंत रखा।

शाह ने कहा, ‘कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुन: गर्व से लहरा कर देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन करता हूँ।‘ कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को उस युद्ध की याद में मनाया जाता है जो मई 1999 में शुरू हुआ था और 26 जुलाई 1999 तक उन पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ लड़ा गया था, जो 1998 की सर्दयिों में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र घुस आए थे और कारगिल के द्रास और लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टरों में पैर जमा लिए थे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें