Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonia Gandhi ने AAP सांसद संजय सिंह से की मुलाकात, कहा- हम आपके साथ

July 26, 2023

Sonia Gandhi ने AAP सांसद संजय सिंह से की मुलाकात, कहा- हम आपके साथ

नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से मुलाकात की, जिन्हें संसद में अनियंत्रित व्यवहार के लिए मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है। सोनिया गांधी ने संजय सिंह से कहा कि ‘आपको हमारा पूरा समर्थन है।‘ पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी ने संसद पहुंचने के बाद सिंह से मुलाकात की जो पिछले दो दिनों से संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हैं।

सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने सिंह से कहा कि उन्हें उनका पूरा समर्थन है। सिंह को सोमवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। वह सदन में अनियंत्रित हो गए थे और मणिपुर हिंसा पर लगातार विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे थे। सोमवार से वह संसद परिसर में अपने निलंबन के विरोध में बैठे हुए हैं। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस यानि इंडिया के कई सांसद सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। विपक्षी सांसद संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं और संसद में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने की भी मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें