Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

31वें यूनिवर्सियाड के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे शी चिनफिंग

July 24, 2023

31वें यूनिवर्सियाड के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे शी चिनफिंग

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनइंग ने सोमवार को घोषणा की कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 27 से 28 जुलाई तक छंगतु शहर में आयोजित होने वाले 31वें यूनिवर्सियाड के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और इस समारोह में उपस्थित होने वाले विदेशी नेताओं के सम्मान में स्वागत भोज देंगे और संबंधित द्विपक्षीय गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे ।

जानकारी के अनुसार इंडोनिशिया ,माउरिटानिया ,ब्रुंडी और गुयाना के राष्ट्रपति और क्रोएशिया तथा फिजी के प्रधान मंत्री छंगतु यूनिवर्सियाड के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे और चीन की यात्रा भी करेंगे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें